लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
— एक भेजा जेल, एक को मिली जमानत
लोकेशन: पीसांगन (अजमेर)
स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी।
पीसांगन।
पीसांगन पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के आरोप में फरार चल रहे दो ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने एक आरोपित चालक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए, जबकि दूसरे चालक को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि गत 17 और 26 अक्टूबर को खनिज कार्यदेशक प्रथम, अजमेर ने थाने पर उपस्थित होकर दो अलग-अलग रिपोर्ट प्रस्तुत की थीं। इस पर एमएमआरडी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम — जिसमें एएसआई सुरेन्द्र कुमार, महावीर प्रसाद, हेड कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल शोभाराम जाखड़, राजेंद्र थांकण, लोकेश जाखड़, महेंद्र कुमार कुमावत, शाहरुख खान, दिनेश चौधरी और धर्मसिंह रावत शामिल थे — ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अथक प्रयासों के बाद आरोपितों को डिटेन कर लिया।
पुलिस ने रास थाना क्षेत्र के मोहरा प्रतापगढ़ निवासी 26 वर्षीय रमेशसिंह रावत और कुड़की निवासी 27 वर्षीय राकेश नाथ को गिरफ्तार किया। जांच पूरी होने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने राकेश नाथ को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाने और रमेशसिंह रावत को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए।
