लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
दीपावली के त्योहार पर उपखंड क्षेत्र में विस्फोटक आतिशबाजी के विक्रय के लिए उपखंड अधिकारी कार्यालय द्वारा अस्थायी अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी दीपावली पर 15 दिनों के लिए आतिशबाजी विक्रेताओं को विशेष अनुमति प्रदान की जाएगी।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि विस्फोटक आतिशबाजी विक्रेताओं को 9 अक्टूबर 2025 से 23 अक्टूबर 2025 तक कुल 15 दिनों के लिए अस्थायी अनुज्ञा पत्र दिए जाएंगे। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रपत्र भरकर, अपने प्रस्तावित व्यवसाय स्थल का 4 ब्लूप्रिंट तथा 2 पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न कर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र 9 सितंबर 2025 से 25 सितंबर 2025 तक कार्यालय समय में स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उपखंड अधिकारी कार्यालय ने सभी इच्छुक विक्रेताओं से निर्धारित समय में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है ताकि दीपावली पर सुरक्षित और नियंत्रित आतिशबाजी विक्रय सुनिश्चित किया जा सके।



















































