लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गौशाला में चारा वितरण आज
जोधपुर | बृजकिशोर पारीक
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर NSUI जोधपुर शहर द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में सेवा सप्ताह के पांचवें दिन (डे-5) आज मंडोर स्थित पन्नालाल गौशाला में गौमाताओं के लिए हरा चारा एवं गुड़ का वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में वैभव गहलोत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सेवा कार्य में भाग लेने की अपील की है।
एनएसयूआई पदाधिकारियों के अनुसार, सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना है।