लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अशोक गहलोत और टीकाराम जूली के बयान आधारहीन—कांग्रेसी नेता अब जुमलेबाजी का सहारा ले रहे हैं: राजेंद्र राठौड़
गहलोत सरकार में आर्थिक प्रबंधन कमजोर, भजनलाल सरकार दे रही विकास को नई गति
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क, जयपुर
(रूपनारायण सांवरिया)
जयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं अशोक गहलोत व टीकाराम जूली के बयानों को आधारहीन, तथ्यहीन और भ्रामक बताया है। राठौड़ ने कहा कि भजनलाल सरकार की जनहितकारी और प्रभावी नीतियों से घबराकर कांग्रेसी नेता अब झूठे आरोपों और जुमलेबाजी का सहारा ले रहे हैं।
गहलोत सरकार जनचिंताओं में घिरी रही — राठौड़
राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत को आज की सरकार दिखाई नहीं देती, क्योंकि उनका खुद का पांच वर्षीय कार्यकाल
-
आंतरिक गुटबाजी
-
भ्रष्टाचार
-
पेपर लीक
-
प्रशासनिक अव्यवस्था
के कारण जनता में चर्चा और विरोध का विषय बना रहा।
उन्होंने कहा कि सरकारों की तुलना उनके जनकल्याण और विकास पर खर्च हुए बजट से होती है। वर्तमान भजनलाल सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में 24% अधिक, यानी 1 लाख 3 हजार करोड़ रुपये का बजट बढ़ाकर विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

नई नीतियों में भजनलाल सरकार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि भजनलाल सरकार ने एक वर्ष में ही
-
औद्योगिक
-
एमएसएमई
-
खेल
-
पर्यटन
-
युवा
-
टेक्सटाइल
समेत एक दर्जन से अधिक नई नीतियाँ लागू कर दी हैं, जो आमजन के जीवन स्तर में सुधार ला रही हैं। इसके विपरीत, गहलोत सरकार अपने कार्यकाल में कोई निर्णायक नीति नहीं ला सकी।
राठौड़ ने बताया कि पूंजीगत व्यय को 26,645 करोड़ से बढ़ाकर 53,686 करोड़ रुपए कर दिया गया है—यानी पिछली सरकार से 27 हजार करोड़ अधिक।
राज्यभर में हर विधानसभा क्षेत्र में 50 से 100 करोड़ तक के विकास कार्य जारी हैं।
राइजिंग राजस्थान समिट में हुए 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू में से 7.5 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं जमीन पर उतर चुकी हैं, जो निवेश-अनुकूल माहौल की पुष्टि करती हैं।
राजस्थान की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही — राठौड़
राठौड़ ने दावा किया कि भजनलाल सरकार में
-
जीएसडीपी में 19% वार्षिक वृद्धि
-
प्रति व्यक्ति आय 1.66 लाख (2023–24) से बढ़कर 2.37 लाख (2025–26)
यानी 71,252 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा चुका है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर और कृषि क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं:
-
33,117 किमी सड़कों का निर्माण
-
पानी से जुड़े दो महत्वपूर्ण एमओयू
-
76 लाख किसान सम्मान निधि से लाभान्वित
-
गेहूँ पर एमएसपी उपलब्ध
-
96 हजार युवाओं को रोजगार
राठौड़ ने कहा—
“अब भर्ती में न पर्ची चलती है, न खर्ची। यह सरकार की पारदर्शी कार्यप्रणाली का प्रमाण है।”

गहलोत सरकार आर्थिक अव्यवस्था का प्रतीक थी — राठौड़ का आरोप
राठौड़ ने कहा कि जहाँ गहलोत सरकार में आर्थिक जर्जरता, अपराधों में वृद्धि और प्रशासनिक अव्यवस्था बनी रही, वहीं भजनलाल सरकार मजबूत आर्थिक प्रबंधन, सुशासन और जनकल्याण के हर मोर्चे पर आगे बढ़ रही है।
गहलोत पर तीखा हमला बोलते हुए राठौड़ ने कहा—
“गहलोत साहब पहले अपने गिरेबान में झांकें। उनके समय राजस्थान की क्या दशा थी, यह जनता जानती है। अब तथ्यों के बिना आरोप लगाना उनकी हताशा दर्शाता है। ऐसे आधारहीन आरोपों की मैं निंदा करता हूँ।”











































