- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर (रूपनारायण सांवरिया)। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र हर नागरिक को अपनी बात कहने का अधिकार देता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस अधिकार को दबाने का प्रयास कर रही है।
खाचरियावास ने यह बयान पवन खेड़ा के समर्थन में दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता की “सच की आवाज” को लाठी-गोली के दम पर दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पवन खेड़ा के साथ मजबूती से खड़ा है और हर परिस्थिति में उनका समर्थन करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की “लाठी-गोली की राजनीति” का जवाब कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से देगी और पार्टी किसी भी तरह के कथित अत्याचारों का डटकर सामना करेगी।
खाचरियावास ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट रहकर लोकतंत्र और सच की रक्षा के लिए संघर्ष करें।
- Advertisement -





















































