- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक): तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, उनियारा, दीपक कुमार सोनी ने बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
एडीजे ने रैन बसेरे में ठहरने वालों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, व्यवस्थाओं और संचालन की समीक्षा की। उन्होंने नगरपालिका उनियारा को निर्देश दिए कि रैन बसेरे में रहने वाले नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान समिति के सचिव बनवारी लाल यादव, पैरालीगल वालिंटियर लोकेश कुमार बैरागी, नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि नरेश गुर्जर सहित तालुका विधिक सेवा समिति के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- Advertisement -
















































