अन्तर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में नागौर की महिला कबड्डी टीम विजेता

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। राजस्थान में दिनांक 28 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक जिला भीलवाड़ा में 27वीं अजमेर रेंज अन्तर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई जिलों की पुलिस टीमों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में नागौर जिले की महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में रोशन मीना ने पुलिस कार्मिकों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए खिलाड़ी मंजू चाहर (कानि. नं. 1423) को चोट लगने पर 10,000 रुपये का चेक वेलफेयर फंड से आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया।

मैच के दौरान कबड्डी खेलते समय मंजू चाहर के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विभाग खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस प्रतियोगिता में अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन, पीटीएस सिलोरा, आरपीटीसी किशनगढ़ और जीआरपी अजमेर सहित कई टीमों ने हिस्सा लिया।

पुलिस विभाग द्वारा खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के कल्याण के लिए किए गए इस प्रयास की सराहना की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here