अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर रक्तदान शिविर कल सतीश चंद्र सभागार जयपुर में

0
70
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
हम सब रक्तदान करें – मानवता का काम करें, रक्तदान महादान
जयपुर। डॉ. आंबेडकर अधिवक्ता संस्था राजस्थान एवं दीवार एसोसिएशन जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में संविधान निर्माता, बोधिसत्व, गरीबों के मसीहा डॉ. भीमराव अंबेडकर ‘बाबा साहेब’ के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
अंबेडकर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट हितेश राय ने बताया कि 6 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से सतीश चंद्र सभागार, न्यायालय परिसर, बनी पार्क, जयपुर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में अधिवक्ता, पैरालीगल कार्यकर्ता, न्यायालय कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह पहल मानवता की मिसाल है और समाज में सेवा-भाव को बढ़ावा देती है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. आंबेडकर अधिवक्ता संस्था राजस्थान द्वारा वर्ष 2017 से लगातार महापरिनिर्वाण दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता कर मानव सेवा को सर्वोपरि रखना है।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here