लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कहा– मेवाड़-वागड़ के विकास और पार्टी की मजबूती में उनका योगदान अहम
प्रतापगढ़, जयपुर
भाजपा हरियाणा प्रभारी और राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने प्रतापगढ़ जिले के अंबामाता पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्व. नंदलाल मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान सरकार में मंत्री हेमंत मीणा सहित परिवारजनों को ढाँढस बंधाया।
नंदलाल मीणा की समाज और पार्टी में योगदान
डॉ. पूनियां ने कहा कि नंदलाल मीणा का मेवाड़-वागड़ के विकास और भाजपा की मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने इसे राजस्थान में जनजाति समाज की मुखर आवाज के रूप में याद किया और कहा कि वह सच्चे मायने में कांठल के लाल थे।
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा
डॉ. पूनियां ने यह भी कहा कि नंदलाल मीणा का नाम पार्टी, प्रदेश और समाज में सदैव श्रद्धा के साथ याद किया जाएगा और उनकी कार्यशैली और उपलब्धियाँ नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय हैं।











































