अमरचंद जांगिड़ बने कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ रियां ब्लॉक संरक्षक

0
33
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां (नागौर)। कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में लगातार नये पदों पर जिम्मेदारियाँ सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में रियां ब्लॉक संरक्षक का दायित्व अमरचंद जांगिड़ को दिया गया है।

जानकारी देते हुए लाला राम कुलरिया ने बताया कि शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने जांगिड़ को यह जिम्मेदारी सौंपी है। दायित्व मिलने के बाद अमरचंद जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 36 कौमों की और किसानों व गरीबों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मा सौंपा गया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे।

जांगिड़ ने कहा— “हम जनता के बीच जाकर कांग्रेस की योजनाओं की जानकारी देंगे और रियां ब्लॉक में संगठन को मजबूत करेंगे।”

गौरतलब है कि अमरचंद जांगिड़ कांग्रेस संगठन में पहले भी कई पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संरक्षक का पदभार मिलने पर उन्हें सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के जरिए लगातार शुभकामनाएँ मिल रही हैं।

अमरचंद जांगिड़ रियांबड़ी तहसील के लाम्पोलाई गाँव के निवासी हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here