लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
अलीगढ़ कस्बे में विश्वकर्मा मंदिर विकास समिति के चुनाव मंदिर परिसर में आयोजित किए गए। इसमें मुरलीधर जांगिड़ को सर्वसम्मति से मंदिर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
चुनाव से पूर्व जांगिड़ समाज के लोगों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंदिर समिति के अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर नए अध्यक्ष के चयन पर चर्चा की गई। बैठक में मनोरंजन जांगिड़ को कोषाध्यक्ष और नेमीचंद जांगिड़ चौरु को महामंत्री नियुक्त किया गया। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्ष निर्धारित किया गया।
नवनियुक्त मंदिर अध्यक्ष और कार्यकारिणी का समाज के लोगों ने माला पहनाकर व मुंह मीठा कर सम्मान किया। उपस्थित लोगों ने नवगठित समिति को मंदिर के हित में सक्रिय और समर्पित कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा तहसील सभा अलीगढ़ के अध्यक्ष कैलाश चंद जांगिड़, वर्तमान मंदिर अध्यक्ष लोकेश जांगिड़, हनुमान प्रसाद जांगिड़, कजोड़ मल जांगिड़, सत्यनारायण जांगिड़, ओम प्रकाश जांगिड़, राजकुमार जांगिड़, बनवारी लाल जांगिड़ सहित अन्य जांगिड़ समाज के लोग उपस्थित थे।











































