लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उपखंड क्षेत्र के अलीगढ़ कस्बे में बुधवार को भाजपा देहात मंडल अलीगढ़ एवं ककोड़ की संयुक्त बैठक आशीर्वाद मैरिज गार्डन में आयोजित हुई।
भाजपा देहात मंडल अलीगढ़ के मीडिया प्रभारी मनोरंजन जांगिड़ ने बताया कि बैठक में प्रदेश प्रवक्ता हेमत लाम्बा ने 28 तारीख को अजमेर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में प्रत्येक ग्राम से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जिला महामंत्री प्रभु बड़ोंलिया ने आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का संदेश दिया। वहीं पूर्व जिला महामंत्री दीपक संगत ने बूथ और वार्ड स्तर तक संपर्क अभियान चलाकर पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष महावीर पालीवाल, ककोड़ मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर, मंडल प्रभारी लक्ष्मी नारायण मीणा, जिला सह कोषाध्यक्ष मोनिका जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















































