लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अक्षय सेवा संस्था, भीलवाड़ा के तत्वावधान में हरी सेवा धाम में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ हरिसेवा उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर हंसराम महाराज, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा, चंबल प्रोजेक्ट एवं पीएचईडी के एसई विनोद गर्ग तथा लायंस हॉस्पिटल के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
संस्था के फाउंडर एवं अध्यक्ष पवन नागोरी ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में रोगियों की आंखों की जांच की गई। संस्था के मुख्य संरक्षक चंद्रदेव आर्य ने बताया कि जिन मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है, उनके मोतियाबिंद (जाले) के ऑपरेशन लायंस हॉस्पिटल में नि:शुल्क किए जाएंगे। साथ ही चयनित मरीजों को दवाइयां, चश्मे, आवास और भोजन की व्यवस्था भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा लीला शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विधायक अशोक कोठारी ने इस पुनीत कार्य के लिए संस्था की सराहना की। कैंप के आयोजन के लिए हरीसेवा उदासीन आश्रम द्वारा नि:शुल्क स्थान उपलब्ध करवाने पर संस्था परिवार ने महामंडलेश्वर हंसराम महाराज का आभार व्यक्त किया।
यह शिविर संस्था के फाउंडर एवं अध्यक्ष पवन नागोरी द्वारा उनके पिता स्व. श्यामलाल नागोरी एवं माता स्व. बनारसी देवी नागोरी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के सचिव सुनील व्यास, कोषाध्यक्ष दिनेश तिवाड़ी, राजेश शर्मा (अर्बन बैंक), राजकुमार शर्मा, बलराज शर्मा, राकेश जोशी, अनीता चौधरी, मनीषा बाकलीवाल, नीलेश शर्मा, रामजस चौधरी, विष्णु सोडाणी, मनीष भट्ट, वीरेंद्र शर्मा, राधेश्याम पत्रिया सहित लायंस हॉस्पिटल के पदाधिकारी एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

















































