Home latest आकांक्षा कुमावत ने पॉवर लिफ्टिंग में बनाया नया राष्ट्रीय कीर्तिमान 

आकांक्षा कुमावत ने पॉवर लिफ्टिंग में बनाया नया राष्ट्रीय कीर्तिमान 

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
– इक्युपड एंड क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता में दिल्ली में जीते गोल्ड मेडल 
-आकांक्षा को पॉवर लिफ्टिंग में स्ट्रॉग वुमन ऑफ इंडिया का भी मिला खिताब
जयपुर/जालोर। फरीदाबाद , दिल्ली में 07 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित हुई 34वीं राष्ट्रीय सीनियर, जूनियर, सब जूनियर एवं मास्टर्स इक्युपड एंड क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता-2025-26 में जिले के गांव बावड़ी, तहसील आहोर की बेटी आकांक्षा कुमावत ने पॉवर लिफ्टिंग में नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि सब जूनियर बालिका टीम का नेतृत्व कर रही आकांक्षा कुमावत ने 57 किलो भार वर्ग में 77.5 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता है। आकांक्षा ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में 77.5 किलोग्राम भार उठाकर राष्ट्रीय नया कीर्तिमान बनाया है, इससे पहले 57 किलोग्राम भार वर्ग में 72.5 किलोग्राम वजन उठाने का राष्ट्रीय कीर्तिमान था। इसी तरह आकांक्षा कुमावत ने इक्युपड बेंच प्रेस में भी 57 किलोग्राम भार वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हुए 95 किलो वजन उठाकर नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले इक्युपड बेंच प्रेस के इस भार वर्ग का राष्ट्रीय रिकार्ड 87.5 किलोग्राम था। दो वर्गों में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही आकांक्षा कुमावत स्ट्रॉग वुमन ऑफ इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया। इस जीत का श्रेय आकांक्षा ने अपने कोच लोकेश कुमार व पूनम पूनिया को दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version