Home crime अजमेर के बुधवाड़ा में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अजमेर के बुधवाड़ा में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पीसांगन (अजमेर), संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी

बुधवाड़ा क्षेत्र में 18 सितंबर को अवैध बजरी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर को ज़ब्त करते हुए उनके चालकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुधवाड़ा निवासी शेर मोहम्मद और मुकेश जाट के रूप में हुई है।

थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि पिछले पाँच वर्षों में जहाँ केवल 9 कार्रवाइयाँ हुई थीं, वहीं उनकी अगुवाई में पिछले 9 माह में ही अवैध बजरी खनन के विरुद्ध 18 ताबड़तोड़ कार्रवाइयाँ की गई हैं। लगातार सख्ती से बजरी माफियाओं के हौसले पस्त होते दिखाई दे रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version