Home latest कठूमर में चला ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान

कठूमर में चला ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया वोट चोरी और लोकतंत्र को आहत करने का आरोप

कठूमर।
कठूमर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व डीग जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव ने किया।

श्वेता यादव ने भाजपा पर फर्जी वोट बनाने और चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा—

“वोट की चोरी से न केवल सरकार बल्कि संविधान भी कमजोर हो रहा है। जब जनता का समर्थन प्राप्त उम्मीदवार हार जाता है तो लोकतंत्र आहत होता है और जनता हताश हो जाती है।”

उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर इस मुद्दे पर अभियान चलाएगी और “जब तक वोट चोरी बंद नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।”

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

अभियान में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, प्रतिपक्ष नेता व पूर्व विधायक टीकाराम जूली, सांसद संजना जाटव, मुंडावर विधायक ललित यादव, अलवर जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अभियान के ज़रिए कांग्रेस ने भाजपा पर सीधा चुनावी हमला बोला और मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प जताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version