अधूरी सड़क पर टोल वसूली की तैयारी, ग्रामीणों में आक्रोश

0
144
- Advertisement -

रियाँबड़ी (नागौर)

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रियाँबड़ी।  उपखंड क्षेत्र के ग्राम लाडपुरा में अधूरी सड़क पर टोल वसूली की तैयारी को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण अधूरा है, केवल एक परत डामर डाली गई है, कई जगह गड्ढे और खतरनाक मोड़ हैं, जिससे यात्रियों की जान को खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टोल प्लाज़ा गोचर भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया है और गांव में नाले का निर्माण नहीं होने से बस स्टैंड पर जलभराव की समस्या रहती है।
उन्होंने प्रशासन व ठेकेदार से मांग की है कि टोल वसूली शुरू करने से पहले सड़क निर्माण, बिजली के खंभे हटाना, स्पीड ब्रेकर और नाला निर्माण जैसे काम पूरे किए जाएं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here