आसपुर में आधी रात बाद हटाए अतिक्रमण, लोगों ने जताया विरोध

0
342
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

आसपुर से प्रवीण कोठारी की रिपोर्ट

आसपुर-डूंगरपुर- ग्राम पंचायत कतिसोर में मध्य रात्रि को अतिक्रमण के नाम कुछ लोगों बाजार में जमकर तोड़फोड़ कर दी।  लोगों और  व्यापारियों का कहना है कि  हमें किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई। ,ग्राम पंचायत की ओर से की अतिक्रमण हटाए जाएंगे और ना ही ग्राम पंचायत की ओर से कोई नोटिस दिए गए।

रात में आधी रात बाद  जेसीबी लेकर आए गांव के मुख्य रास्तों, घरों के आगे बने सीढ़ियां, दीवारें ,चबूतरे तोड़ दिए जिससे लोगों को भारी नुकसान हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के बाद तहसीलदार योगेंद्र वैष्णव और विकास अधिकारी महेश चौहान मौके पर पहुंचे।  व्यापार संघ के अध्यक्ष सुशील जैन ने घटना को लेकर प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की और जिला कलेक्टर को दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here