लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जोधपुर – नाबालिक के साथ यौन शोषण के मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम की तबीयत इस वक्त बिगड़ गई है। उसे जेल से आरोग्यं अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिली थी, लेकिन अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
अभी तक अधिकारियों की ओर से स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।