Home latest आरएएस चयनित महेंद्र लाठड़ का गांव में भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

आरएएस चयनित महेंद्र लाठड़ का गांव में भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

सरपंच बोलीं— “ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं”, शिवजीराम फडौदा ने कहा— “युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत”

पादूकलां। गांव पादूकलां में शुकवार का दिन गर्व और उत्साह से भरा रहा। ग्राम के होनहार युवक महेंद्र लाठड़ पुत्र लक्ष्मण राम लाठड़ के राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में चयन की खुशी में ग्रामीणों ने परंपरागत रीति से भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया। महेंद्र के गांव पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों की थाप गूंज उठी, महिलाओं ने मंगल गीत गाए और युवाओं ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह सफलता पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच रामप्यारी देवी फडौदा ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, बस सही मार्गदर्शन और लगन की जरूरत है। महेंद्र लाठड़ ने साबित किया है कि गांव का बेटा भी ऊँचे मुकाम तक पहुंच सकता है।”
सरपंच प्रतिनिधि शिवजी राम फडौदा ने भी संबोधन करते हुए कहा कि “महेंद्र लाठड़ जैसे युवाओं ने गांव की छवि बदल दी है। यह हमारे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।”
इस अवसर पर लक्ष्मण राम लाठड़, भामाशाह राजूराम डांगा, भंवरलाल गौरा, सहकारिता समिति अध्यक्ष आसाराम फौजी, धीरज सोनी, मोइनुद्दीन कुरैशी, ग्राम विकास अधिकारी संदीप गोदारा, अनूप कुमार सेन, खाकी राम प्रजापत, व्यवस्थापक राजेंद्र फडौदा, राजूराम हिलु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता व युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महेंद्र लाठड़ ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सफलता मेरे माता-पिता, गुरुओं और गांव के आशीर्वाद का परिणाम है। मैं आने वाले समय में समाज और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहूंगा।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version