Home latest आरबीएम अस्पताल में अव्यवस्था उजागर, मरीजों को भारी परेशानी

आरबीएम अस्पताल में अव्यवस्था उजागर, मरीजों को भारी परेशानी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर:  भरतपुर में आरबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में ट्रॉली पुलर और व्हीलचेयर की कमी के चलते मरीजों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ताजा मामले में एक बेहोश महिला को परिजन गोद में उठाकर करीब 400 मीटर दूर इमरजेंसी वार्ड तक दौड़े। बताया गया कि महिला को अस्पताल गेट पर लाने के बाद वह अचानक बेहोश हो गई। परिजनों ने ट्रॉली और स्टाफ की तलाश की, लेकिन काफी देर तक कोई ट्रॉली पुलर उपलब्ध नहीं हुआ। मजबूरी में परिजन महिला को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया गया।

इसी तरह एक अन्य घटना में एक दिव्यांग व्यक्ति को व्हीलचेयर नहीं मिलने पर रैंप पर हाथों के सहारे घिसटकर अंदर जाना पड़ा।

अस्पताल में ट्रॉली पुलर और व्हीलचेयर की कमी की शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही हैं। कई बार मरीजों को खुद ही स्ट्रेचर खींचना पड़ता है या परिजनों को गोद में उठाकर ले जाना पड़ता है। इसके बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने से मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

इन घटनाओं ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति उजागर कर दी है।

Previous articleमहिलाओं को संतुलित उर्वरक उपयोग का प्रशिक्षण
Next articleमहिला आरक्षण कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version