Home latest महिला आरक्षण कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

महिला आरक्षण कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पहाड़ी (डीग):  पहाड़ी नगर कामा रोड चौराहा पर आज महिला आरक्षण कानून 2023 को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने किया, जबकि डीग जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, कांग्रेस पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए।

स्वेता यादव ने कहा कि महिला आरक्षण कानून महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन इसके क्रियान्वयन में हो रही देरी चिंता का विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार से इसे बिना विलंब लागू करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जो संविधान की भावना के खिलाफ है।

डीग कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण के नाम पर जनता को भ्रमित कर रही है और असल मुद्दों—बेरोजगारी व महंगाई—से ध्यान भटकाया जा रहा है।

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि कानून जल्द लागू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version