आम मेवाड़ चारों चोकला मातृकुंडिया सेन समाज की नई कार्यकारिणी गठित

0
48
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नारायण सेन आरनी बने युवा अध्यक्ष, अनिल सेन आगरिया बने संरक्षक

मातृकुंडिया/चित्तौड़गढ़। (सत्यनारायण सेन गुरला)
आम मेवाड़ सेन समाज चारों चोकला मातृकुंडिया की मासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष प्रहलाद सेन सिद्धेश्वर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चारों जिलों के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी का गठन

अध्यक्ष प्रहलाद सेन सिंदेर ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रमुख पदों पर नियुक्तियां कीं।

  • संरक्षक: अनिल सेन आगरिया

  • युवा मोर्चा अध्यक्ष: नारायण सेन आरनी

  • सचिव: बंसीलाल सहाड़ा

  • सह सचिव: सुनील सेन राशमी

  • कोषाध्यक्ष: भेरूलाल सेन भीमगढ़

  • सह कोषाध्यक्ष: अशोक सेन आरनी

  • कार्यकारी अध्यक्ष: गोपाल सेन रेलमगरा

इसके साथ ही चारों जिलों के प्रतिनिधियों को उपाध्यक्ष, महामंत्री, कानूनी सलाहकार, सलाहकार कमेटी, न्यायपालिका कमेटी, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, संगठन मंत्री और प्रचार मंत्री जैसे दायित्व भी सौंपे गए।

धौवरा प्रथा पर लगी रोक

बैठक में समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर चारों चोकला में धौवरा प्रथा को बंद करने का निर्णय लिया गया।

स्वागत और आशीर्वचन

कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया और युवा मोर्चा अध्यक्ष को आगे कार्यकारिणी विस्तार की अनुमति प्रदान की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here