आम आदमी पार्टी का ‘आप आपरे साथे’ अभियान शुरू

0
45
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
धौलपुर। आम आदमी पार्टी धौलपुर के जिला अध्यक्ष मुबीन अहमद फारुकी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी कि संपूर्ण राजस्थान में आम आदमी पार्टी द्वारा ‘आप आपरे साथे’ अभियान की औपचारिक शुरुआत आज से की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सक्रिय सदस्य पंचायत स्तर पर गांव-गांव तथा शहरी क्षेत्रों के वार्डों में जाकर आम जनता से सीधे संवाद करेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता की वास्तविक समस्याओं को सुनना, आवश्यक समाधान पर चर्चा करना और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उजागर करना है। प्रत्येक पंचायत एवं प्रत्येक वार्ड स्तर पर समर्पित टीम का गठन किया जाएगा, जो लोगों के संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं का संकलन करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती, तैयारी और संगठनात्मक शक्ति के साथ उतरेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि ‘आप आपरे साथे’ अभियान के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क होगा और जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित होने से पार्टी का संगठन मजबूत होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में भाग लेकर अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा करें ताकि राजस्थान में सकारात्मक और जनहितकारी राजनीति को आगे बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर अशोक सिंह सिकरवार,साबिर खान, सोमवीर तोमर,भरत सिंह मीणा, पंकज शर्मा, कुसुम सक्सेना, गणेश कुमार जगर, इंद्रपाल ,रेखा चौधरी ,आरती शर्मा ,हरिशंकर जगरिया,अमजद खान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे!
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here