Home latest आज का राशिफल और पंचांग- शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025*

आज का राशिफल और पंचांग- शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025*

0

*आज का राशिफल – शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025*

*मेष*
मेष राशि वाले लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें। दूसरों को देखादेखी से बचना चाहिए,व्यवसाय में नए अनुबंध के लिए काफी मशक्कत करना पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

*वृषभ*
नए व्यवसायिक संपर्क स्थापित होंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। माता पिता के साथ व्यवहार कमजोर होंगे। राजकीय कार्य सफल रहेंगे।

*मिथुन*
आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा। यात्रा निरस्त करनी पड़ सकती है।

*कर्क*
स्वास्थ में सुधार होगा। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पड़ोसियों से संबंध मजबूत होंगे। वाहन पर खर्च बढ़ेगा

*सिंह*
पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। मित्रों के साथ मिल कर किसी नए कार्य की रूपरेखा बनेगी। प्रेम प्रसंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है।

*कन्या*
व्यापार विस्तार की रूपरेखा बनेगी। पिता के साथ तालमेल स्थापित होगा। भाइयों से मन मुटाव समाप्त होगा। संतान की उन्नति के योग बन रहे हैं।

*तुला*
व्यावसायिक सफलता के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। फिजूल खर्च से बचे।

*वृश्चिक*
व्यापार विस्तार के लिए किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायक होगा। यात्रा सुखद रहेगी। घरेलू समस्या दूर होगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

*धनु*
संतान के कैरियर से सम्बंधित चर्चा होगी। सुख सुविधा के साधनों पर खर्च होगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मकान दुकान की मरम्मत पर व्यय होगा।

*मकर*
घरेलू कार्यों में समय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। न्यायालय से संबंधित खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

*कुंभ*
बिना विचार किए कोई कार्य न करें। जीवन साथी के स्वास्थ में कमी आएगी। भाइयों से मनमुटाव होगा। व्यापार मध्यम रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

*मीन*
किसी धार्मिक ग्रंथ को अध्यन करने का अवसर मिलेगा। जीवन में चल रही तकलीफ से तनाव हो सकता है। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।

*श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री मनोहर दास जी महाराज*

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version