आज का राशिफल, चमकेंगे वृश्चिक राशि वालों के सितारे

0
115
- Advertisement -
*आज का राशिफल – रविवार 21 सितंबर 2025*
*मेष*
झूठ बोलने से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है. धन कोष में वृद्धि होगी, लेकिन आप कर्मचारियों से परेशान रहेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों को नया दायित्व मिल सकता है.
*वृषभ*
आप कम समय में काम पूरा करेंगे. परिवार के सदस्यों का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा. आलस की अधिकता रहेगी और न्याय पक्ष उत्तम रहेगा.
*मिथुन*
आपको अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा. अपने स्वार्थी स्वभाव को छोड़ें और सबका हित सोचें. खर्च की अधिकता से आपका बजट बिगड़ सकता है.
*कर्क*
आप संतान की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी और वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी. व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी.
*सिंह*
आपके व्यावसायिक प्रयास सफल रहेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और भावुकता में आकर निर्णय लेने से बचें. वाहन सुख मिलने वाला है और न्यायालय से जुड़े मामले यथावत रहेंगे.
*कन्या*
मानसिक परेशानी बढ़ती जाएगी. जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे और आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी. अचानक किसी बड़े खर्च की आशंका है.
*तुला*
रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा. भाइयों से विवाद बढ़ सकता है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों की व्यस्तता रहेगी.
*वृश्चिक*
पिता के सहयोग से आपके कार्य पूरे होंगे. रिश्तों में चल रही कड़वाहट दूर होगी. सामाजिक आयोजनों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी.
*धनु*
विरोधी सक्रिय रहेंगे और व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा और बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा. धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं.
*मकर*
आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा. माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.
*कुंभ*
आप अपने निजी कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. अचानक किसी बड़े खर्च की आशंका है. प्रेम-प्रसंग के कारण तनाव बढ़ सकता है.
*मीन*
आपकी आमदनी में वृद्धि होगी. सामाजिक आलोचना हो सकती है. व्यावसायिक यात्रा के योग हैं. कला जगत से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे।
*आज का पंचांग – रविवार, 21 सितम्बर, 2025*
*विक्रम संवत्* – 2082
*संवत्सर नाम* – सिद्धार्थ
*शक संवत्* – 1947
*हिजरी सन्* – 1447
*मु. मास* – 28 रवि उल अव्वल
*अयन* – दक्षिणायन
*ऋतु* – शरद् ऋतु
*मास* – आश्विन
*पक्ष* – कृष्ण
*श्रेष्ठ चौघड़िये* – आज दिन में चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 7:49 से 12:20 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 1:50 से 3:21 तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
*तिथि* – अमावस्या तिथि रात्रि 1:24 तक होगी तदुपरान्त प्रतिपदा तिथि होगी।
*दिशा शूल* – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
*राहु काल वेला* – (मध्यमान से) दिन 4:30 से 6:00 तक
*नक्षत्र* – पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र दिन 9:32 तक रहेगा तदुपरान्त उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होगा।
*योग* – शुभ योग रात्रि 7:53 तक रहेगा तदुपरान्त शुक्ल योग रहेगा।
*करण* – चतुष्पद करण दिन 12:50 तक तदुपरान्त नाग करण रहेगा।
*विशिष्ट योग* – सर्वार्थसिद्धि योग दिन 9:32 से सूर्योदय तक
*व्रत / दिवस विशेष* – देवपितृकार्य अमावस्या, सर्वपितृ श्राद्ध, सिंजा माता पूजन व पितृपक्ष पूर्ण, खण्डग्रास सूर्यग्रहण (भारत में अदृश्य), महापात योग रात्रि 11:10 से रात्रि 4:45 तक,
*चन्द्रमा* – आज दिन 12:50 तक सिंह राशि में होगा तदुपरान्त कन्या राशि में प्रवेश होगा।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here