- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क -आज का राशिफल-
*मेष*
कार्य में व्यस्तता रहेगी। अधिकारियों से तालमेल बनाकर कार्य करें। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। व्यापार में बदलाव आ सकता है।
*वृषभ*
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर में आ रही परेशानी दूर होगी। आर्थिक निवेश से पहले अच्छी तरह विचार-विमर्श कर लें। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
*मिथुन*
पारिवारिक मामलों में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षमता के अनुसार कार्य न होने से परेशान रहेंगे। न्यायिक पक्ष मजबूत रहेगा।
*कर्क*
निजी जीवन में चल रहे विवाद शांत होंगे। सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। अत्यधिक विश्वास के कारण नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
*सिंह*
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। व्यापार-व्यवसाय में साझेदारी से लाभ होगा। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
*कन्या*
अपनी योग्यता और क्षमता का उपयोग सफलता पाने के लिए करें। परिवार में चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। आर्थिक संकट दूर होगा।
*तुला*
भविष्य को लेकर योजनाएं बनेंगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।
*वृश्चिक*
करियर में नया मुकाम हासिल करेंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है।
*धनु*
सकारात्मक सोच रखें, शांत रहें और अपना कार्य ईमानदारी से करें। विशिष्ट व्यक्तियों से आपकी मुलाकात संभव है। नए व्यापार की शुरुआत सोच-समझकर करें।
*मकर*
पारिवारिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में स्थितियां सामान्य होंगी। आर्थिक संकट दूर होगा।
*कुंभ*
व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था होगी। भाइयों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामाजिक क्षेत्र में नए दायित्व मिल सकते हैं।
*मीन*
व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। संतान के विवाह में हो रहे विलंब के कारण चिंता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा
आज का पंचांग – मंगलवार, 16 सितम्बर, 2025)*
*विक्रम संवत्* – 2082
*संवत्सर नाम* – सिद्धार्थ
*शक संवत्* – 1947
*हिजरी सन्* – 1447
*मु. मास* – 23 रवि उल अव्वल
*अयन* – दक्षिणायन
*ऋतु* – शरद् ऋतु
*मास* – आश्विन
*पक्ष* – कृष्ण
*श्रेष्ठ चौघड़िये* – आज चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 9:19 से 1:53 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 3:25 से 4:56 तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
*तिथि* – दशमी तिथि रात्रि 12:23 तक होगी तदुपरान्त एकादशी तिथि होगी।
*दिशा शूल* – आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
*राहु काल वेला* – (मध्यमान से) दिन 3:00 से 4:30 तक
*नक्षत्र* – आर्द्रा नक्षत्र प्रातः 6:46 तक रहेगा तदुपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र होगा।
*योग* – वरियान योग रात्रि 12:34 तक रहेगा तदुपरान्त परिघ योग रहेगा।
*करण* – वणिज करण दिन 12:57 तक तदुपरान्त विष्टि करण रहेगा।
*विशिष्ट योग* – यमघंट योग सूयोंदय से प्रातः 6:46 तक, कुमारयोग प्रातः 6:46 से प्रारम्भ
*व्रत / दिवस विशेष* – भद्रा दिन 12:57 से रात्रि 12:23 तक, सूर्य आश्विन संक्रांति, पुण्यकाल अगले दिन, दशमी का श्राद्ध, गुरु नानक देव पुण्य दिवस (प्राचीन ‘मत से), गुरु अमरदास व गुरु रामदास पुण्य दिवस (नवीन मत से),
*चन्द्रमा* – आज रात्रि 12:29 तक मिथुन राशि में होगा तदुपरान्त कर्क राशि में प्रवेश होगा।
*श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री मनोहर दास जी महाराज*
- Advertisement -











































