लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
झालावाड़/आगर मालवा – मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की पुलिस ने डग थाना क्षेत्र के घाटाखेड़ी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 5 करोड़ रुपये मूल्य की मादक सामग्री और उपकरण जप्त किए हैं।
पुलिस ने 2 किलो एमडी ड्रग्स, 1 किलो स्मैक, केटामाइन और प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए। इस मामले में दो आरोपियों, मुनव्वर उर्फ राजा खान और शाहिर को गिरफ्तार किया गया।
साथ ही, एमडी ड्रग निर्माण में प्रयुक्त मशीनें, रासायनिक सामग्री और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। जप्त सामग्री में शामिल हैं:
-
सोडियम कार्बोनेट: लगभग 5 किलोग्राम
-
अमोनियम नाइट्रेट: लगभग 7 किलोग्राम
-
एमडी ड्रग निर्माण मशीनें
-
2 ड्रम, 7 मोबाइल फोन
-
2 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एक जैसे नंबर)
-
1 भरमार गन और 1 एयर गन
घाटाखेड़ी गांव से बरामद ये मादक पदार्थ और उपकरण स्थानीय पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी माने जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे जांच जारी है और गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से इस अवैध कारोबार के अन्य जुड़े मामले भी उजागर किए जाएंगे।















































