Home latest आईसीएआई का उद्देश्य समय-समय पर अपने मेंबर्स को अपडेट रखना: सीए आलोक...

आईसीएआई का उद्देश्य समय-समय पर अपने मेंबर्स को अपडेट रखना: सीए आलोक सोमानी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सीए प्रोफेशनल्स के लिए जीएसटी. अपीलेट ट्रिब्यूनल पर चर्चा हेतु सेमिनार का आयोजन

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की भीलवाडा शाखा द्वारा शनिवार 31 मई 2025 को पटेल नगर स्थित आईसीएआई. पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए आलोक सोमानी ने बताया कि आईसीएआई का उद्देश्य अपने मेंबर्स को समय-समय पर अपडेट रखना है, जिससे वे अपने प्रोफेशन में उत्तम सेवाएं दे सकें। “कैंडिड अप्रोच टू जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रक्रिया, लीगल ड्राफ्टिंग और सीए के लिए जीएसटी में अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्य वक्ता मुंबई हाई कोर्ट के अधिवक्ता एवं सीए विवेक लढा ने जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की कार्यशैली, नवीनतम प्रावधानों और व्यावहारिक पक्षों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि सीए सदस्यों को जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल के क्रियान्वयन में आने से पहले किस तरह की तैयारियों की आवश्यकता हैं उस बारे में विस्तार से चर्चा की। जीएसटी के कठिन प्रावधानों के कारण उत्पन्न हुए विवादों से निपटने के लिए प्रतिनिधित्व करने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका और भी ज्यादा महावात्पूर्ण हो गई है। शाखा सचिव सीए अक्षय सोडानी ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं बताया कि इस सेमिनार में सीए दिनेश सुथार, एसएन लाठी, पुलकित राठी, अशोक बोहरा, पुनीत मेहता, अरुण काबरा, अमित सेठ, आलोक पलोड़, विश्वास सिसोदिया, राज कुमार चेचाणी, पूर्णिमा बल्दवा सहित 50 से अधिक सीए सदस्य उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version