लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: प्रदीप कुमार डागा, नागौर
नागौर। अजमेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र सिंह जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान नागौर पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा की अगुवाई में वृत कार्यालय मूंडवा एवं थाना जायल में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
थानों का किया निरीक्षण
दौरे के दौरान आईजी राजेन्द्र सिंह ने वृत कार्यालय मूंडवा और थाना भावण्डा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सहायक पुलिस अधीक्षक जतिन जैन, थानाधिकारी खींवसर अदिति उपाध्याय, वृताधिकारी मूंडवा सतीश मीणा सहित मूंडवा, भावण्डा और कुचेरा के थानाधिकारी मौजूद रहे।
अपराध समीक्षा बैठक आयोजित
आईजी ने वृत मूंडवा के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी लेकर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
अपराध गोष्ठी में आईजी ने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन में विश्वास कायम रखने पर भी जोर दिया।



















































