- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर।
लोटस इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आज एक भव्य समारोह में श्रुत संवेगी जैन मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ‘सिरीभुवलय’ ग्रंथ के अनुमोदन हेतु प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा ने बताया कि आदित्य सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में डॉ. तेजस्वनी डी (कर्नाटक निवासी) ने इस बहु-प्रतिष्ठित ग्रंथ का अनुमोदन किया है।
‘सिरीभुवलय’ ग्रंथ को एक विश्व विरासत के रूप में देखा जाता है, और इसी योगदान के सम्मान में फाउंडेशन ने यह सम्मान समारोह आयोजित किया।
इस अवसर पर जैन समाज के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए समाजबंधुओं को बधाई दी और मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज के आध्यात्मिक कार्यों की सराहना की।
- Advertisement -









































