लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट – दुर्योधन मयंक, उनियारा
उनियारा। शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य कश्यप का चयन डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 के लिए किया गया है।
यह सम्मान स्टार्टअप शिक्षा फाउंडेशन दिल्ली द्वारा 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्रोफेसर वी.एल. शर्मा ने बताया कि आदित्य कश्यप को शिक्षा में नवाचार और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चुना गया है।
क्षेत्र में खुशी की लहर
घोषणा के बाद महाविद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लग गया है और इसे शिक्षा जगत के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों को बढ़ावा देगी।



















































