लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद वीर शिवाजी शाखा द्वारा आदर्श विद्या मंदिर मोखुमपुरा में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्या चंदा व्यास, शाखा अध्यक्ष सुभाष मोटवानी, शाखा सचिव कमलेश बोडाना, महिला संयोजिका वर्षा मित्तल और संयोजक संस्कार सरिता जैन ने दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गीत के साथ किया।
गुरुवंदन कार्यक्रम के तहत तीन शिक्षकों का कुमकुम, तिलक, उपर्णा और नारियल प्रदान कर स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के पाँच मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी कमलेश सोमानी ने भारत विकास परिषद के सेवा कार्यों का परिचय दिया, जबकि प्रमोद गोयल ने गुरु वंदन और छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के महत्व पर संक्षिप्त और सुंदर प्रकाश डाला।
इसके पश्चात शाखा द्वारा बच्चों को लेखन सामग्री और फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में उमेश शर्मा, नवीन अग्रवाल, योगेश मित्तल, कोमल मोटवानी, शशि बोडाना, सरिता जैन, ऋतु शर्मा, वर्षा मित्तल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। मंच संचालन शाखा सचिव कमलेश बोडाना ने किया।
अंत में शाखा अध्यक्ष सुभाष मोटवानी ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों और प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।
















































