9 वर्षीय अल्फिया गौरी ने रखा दूसरा रोजा 

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पादूकलां। रमजान माह में कस्बे सहित क्षेत्र में इबादत का सिलसिला जारी है। बड़े-बुजुर्गों के साथ नन्हें बच्चे भी रोजा रखकर अल्लाह की बंदगी में हिस्सा ले रहे हैं।

इसी क्रम में गोरी मोहल्ला निवासी सदाम गौरी रंगरेज की 9 वर्षीय पुत्री अल्फिया गौरी ने रविवार को अपने जीवन का दूसरा रोजा रखा। अल्फिया ने पूरे उत्साह और अकीदत के साथ रोजा रखकर नमाज अदा की तथा देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

दूसरे रोजे के अवसर पर दादा मोहम्मद मोइनुद्दीन रंगरेज सहित परिवारजनों और रिश्तेदारों ने अल्फिया का इस्तकबाल कर हौसला अफजाई की। परिजनों ने बताया कि अल्फिया में शुरू से ही धार्मिक संस्कार हैं और वह रमजान माह को लेकर विशेष उत्साहित रहती है।

नन्हीं रोजेदार की इस पहल से परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here