8 साल पहले की लव मैरिज, ससुराल वालों ने पीटा तो खाया जहर

0
807
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क -राजेंद्र शर्मा जती की रिपोर्ट

 लव मैरिज, पत्नी और बच्चों से मिलने गया तो, ससुराल वालों ने पीटा

भरतपुर के अटल बंद थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। कल उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आज व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। व्यक्ति ने 8 साल पहले लव मैरिज की थी। व्यक्ति के पिता का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को उसके खिलाफ कर दिया। जब वह अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने जाता था तो, वह मेरे बेटे के साथ मारपीट करते थे।

लव मैरिज से खुश नहीं थे लड़की के परिजन
लड़की के परिवार वाले लव मैरिज से नहीं थे खुश
चंद्रपाल सिंह निवासी बजरंग नगर ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि मेरे बेटे गौरव सिंह साल 2017 में मौना निवासी जवाहर नगर से लव मैरिज की थी। मौना के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे। वह गौरव और हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर प्रताड़ित करने लगे। डर के कारण गौरव मौना को लेकर भरतपुर से बाहर रहने लगा। जब गौरव और मौना के दो बच्चे हो गए तो, गौरव मौना को लेकर हमारे घर आ गया। जिसके बाद मौना के परिजन भी हमारे घर मौना और गौरव से मिलने आने लगे।
सुसराल वाले करते थे मारपीट
एक दिन मौना के परिजन उसे हमारे घर ले गए और, अपने घर ले जाकर गौरव के खिलाफ भड़काया। जब गौरव उसे लेने गया तो, मौना के परिजनों ने उसे भेजने से मना कर दिया। गौरव जब भी मौना और अपने बच्चों से मिलने जाता तो, उसे बच्चों से मिलने नहीं दिया जाता और, मौना की मां मंजीत कौर और दादा शेर सिंह गौरव से मारपीट करते। इससे गौरव मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। गौरव के ससुराल वाले उसे तरह-तरह से परेशान करने लगे।
व्यक्ति ने ससुराल में खाया जहरीला पदार्थ
मौना के पीहर वालों ने गौरव के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। 1 जून को फिर से गौरव अपनी पत्नी मौना और अपने बच्चों से मिलने के लिए ससुराल गया। तब गौरव के साथ मौना, उसकी मां मंजीत कौर और दादा शेर सिंह ने मारपीट की और, घर से भगा दिया। मौना ने गौरव से कहा कि वह मर जाए। जिससे आहत होकर गौरव ने अपनी ससुराल में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उन्होंने हमें सूचना दी।
गौरव को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया कल उसकी मौत हो गई। आज गौरव के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। गौरव के पिता का आरोप है उसकी मौत के जिम्मेदार मौना, उसकी मां और दादा हैं।
पुलिस आरोपियों के खिलाफ करेगी कार्रवाई
ASI हरीश ने बताया कि मृतक गौरव के पिता ने शिकायत दे दी है। जिसे दर्ज कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जाएगी और जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here