लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मेड़ता सिटी। शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए नगरपालिका ने पंचायत समिति से देवरानी तालाब होते हुए गांधी कॉलोनी, भट्टा चौराया से गोटन रोड तक 75 लाख रुपये की लागत से मशीन द्वारा डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया है।
इस अवसर पर पार्षद राजेंद्र सांखला ने बताया कि विधायक लक्ष्मणराम कलरु, नगरपालिका अध्यक्ष शोभा लोहाटी, अधिशासी अधिकारी रामरतन चौधरी और नगरपालिका प्रशासन के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण सड़क निर्माण शुरू कराया गया है।
कई कॉलोनियों को मिलेगा लाभ
यह सड़क मेड़ता सिटी की मुख्य लिंक सड़क होगी, जो जोधपुर रोड और गोटन रोड को सीधे जोड़ेगी। इसके बनने से गांधी कॉलोनी, पंडित दीनदयाल कॉलोनी और बलदेव कॉलोनी के निवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा।
चेयरमैन प्रतिनिधि नरेंद्र लोहाटी ने बताया कि सड़क बनने से कृषि मंडी आने वाले किसानों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा बोर्ड बनने के बाद शहर के सभी वार्डों में नाली, सड़क, लाइटिंग व सफाई कार्यों में तेजी आई है।
मौजूद रहे
शुभारंभ मौके पर शोभा लोहाटी, नरेंद्र लोहाटी, राजेंद्र सांखला, रामचंद्र नायक, ओमप्रकाश गहलोत, विजयराज सांखला, विजेश जांगिड़, महेश प्रजापत, पार्षद प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह, राकेश गुर्जर, प्रकाश मारवाड़, राजू टाक व ठेकेदार रामराज कंस्ट्रक्शन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।














































