Home latest 68 वीं जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

68 वीं जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क


खेल को खेल भावना से खेले- सरोज बसंल 
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । क्षेत्र के ढिकोलिया स्थित शहीद राम राज शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे मंगलवार को 68 वीं जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। समारोह मे मुख्य अतिथि    जिला प्रमुख, टोंक सरोज बंसल ने  मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं ध्वजारोहण कर किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख सरोज बसंल ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार से निराश नहीं हो  तथा जीतने पर और उत्साह से खेलें । कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत ढिकोलिया की शंकरी देवी ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर, कमांडर मुकुट बिहारी जांगिड, वीरांगना  राधा देवी शर्मा, प्रहलाद राय शर्मा, रामफूल खरला, रामवतार जांगिड रहे। जिला शिक्षा अधिकारी, प्रतिनिधि चंद्रभूषण शर्मा, खेल संयोजक प्रधानाचार्य अनिता मीणा, कार्यक्रम व्यवस्थापक दलेल चन्द शर्मा ने खेल प्रतियोगिता को शारीरीक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक बताया।  उद्घाटन मैच राउमावि सुनारा व वंशिका पब्लिक स्कूल निवाई के मध्य खेला गया।। प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्राओं की 28 टीमों ने जिला स्तरीय रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता में भाग ले रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version