लोक टुडे न्यूज
‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ के अन्तर्गत जनभागीदारी बढ़ाने,
स्वच्छता मित्रों के लिए सुरक्षा शिविर लगाने के दिए निर्देश
पीएम आवास योजना अन्तर्गत शेष आवासों की स्वीकृति, फसल गिरदावरी करने, पट्टा वितरण अभियान के लक्ष्य अर्जित करने के दिए निर्देश
भीलवाड़ा।(विनोद सेन) स्वच्छ भारत मिशन के ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से ‘‘स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता’’ की थीम पर जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर ने मंगलवार को डीओआईटी के वीसी कक्ष से बैठक आयोजित कर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले में आयोजित की गई गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को अभियान की प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने स्वच्छता पखवाड़ा के अतिरिक्त फसल गिरदावरी, पट्टा वितरण अभियान, और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य बिन्दुओं की समीक्षा भी की।
स्वच्छता मित्रों के लिए लगाए जाए सुरक्षा शिविर
जिला कलक्टर ने स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत ’सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत समितिवार तथा स्थानीय नगरीय निकाय में यह शिविर आयोजित करे। ’सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ का उद्देश्य सफाई मित्रों को आवश्यक स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सहायता प्रदान करना है, जो स्वच्छता मिशन में उनके अमूल्य योगदान को मान्यता देता है। उन्होंने बताया कि “सफाई मित्र हमारी स्वच्छता पहल की रीढ़ हैं। ’सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि वे स्वच्छ और हरित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।“ उन्होंने शिविर में स्वच्छता मित्रों
