- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। (आर.एन. सांवरिया) राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे 55वें बैच के आरपीएस प्रोबेशनर अधिकारियों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
समारोह के दौरान श्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
परेड और शपथ ग्रहण
राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एस. सेंगाथिर ने बताया कि दीक्षांत परेड के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा परेड का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात परेड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी।
समारोह में प्रशिक्षणार्थी शपथ ग्रहण और शस्त्र शपथ भी लेंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी
इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा समेत पुलिस विभाग के आला अधिकारी, प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारियों के परिजन और अन्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।
- Advertisement -















































