- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 48 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सरकार की ओर से जारी आदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में भी अहम बदलाव किए गए हैं।
सबसे बड़ा परिवर्तन मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) पद पर हुआ।
शिखर अग्रवाल को इस पद से हटाकर उद्योग विभाग में तैनात किया गया है।
अखिल अरोड़ा को मुख्यमंत्री के नए एसीएस के रूप में नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए अन्य महत्वपूर्ण परिवर्तन भी किए गए—
रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ परिवहन आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
नए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के कार्यभार ग्रहण करने के बाद हुआ यह फेरबदल कई मायनों में अहम माना जा रहा है। इसे शीर्ष स्तर पर प्रशासनिक नियंत्रण और कार्य निष्पादन को नए सिरे से व्यवस्थित करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि यह बदलाव को सरकार की ओर से एक सख्त और स्पष्ट संदेश के रूप में भी लिया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में दक्षता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी।
रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ परिवहन आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
- Advertisement -











































