30 सितंबर को प्रबुद्धजन संवाद व दिव्यांगजन उपकरण वितरण समारोह

0
92
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विनोद सेन

भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश भर में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 30 सितंबर को नगर निगम स्थित टाउन हॉल में प्रबुद्धजन संवाद एवं दिव्यांगजन उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी होंगे। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि प्रबुद्धजन संवाद में जिले के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक, खेल और चिकित्सा क्षेत्र के प्रबुद्धजन तथा वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे।

साथ ही, दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम में चयनित दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। समारोह सुबह 12 बजे शुरू होगा।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here