- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रदेश के किसान जुटेंगे- जयपुर के 22 गोदाम के पास मैदान में –
जयपुर। रैली की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है, किसान प्रतिनिधि स्वयं के खर्चे से -रेल,बस, जीप, कारो एवं दो पहिया वाहनो द्वारा पहुंचेंगे, भोजन भी स्वयं के खर्चे से करेंगे, यह रैली राजनीतिक रैलिया से भिन्न होगी ।
न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित होने के उपरांत भी किसानों को अपनी उपज बाजार में ओने-पोने दामों में बेचनी पड़ती है। सरकारी आयोग एवं समितियां के द्वारा अनुशंसा करने के उपरांत भी सरकार खरीद की गारंटी का कानून नहीं बना रही है । यह देश का सबसे ज्वलंत विषय है ।
किसानों को कृषि उत्पादों के लागत के समान भी दाम नहीं मिलने, प्राकृतिक आपदा से फसले नष्ट होने के उपरांत भी सहायत अनुदान से वंचित रखने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों से प्रीमियम वसूलने के बाद भी क्लेम राशि प्राप्त नहीं होने, अनुज्ञधारी व्यापारी द्वारा खरीद के उपरांत भी किसानों को उनकी उपज के दामों के भुगतान प्राप्त नहीं होने, निराश्रित पशु एवं सूअर जैसे जंगली जानवरों से फसलों की रक्षा के समुचित उपाय नहीं करने, ग्राम उद्योगों को प्रोत्साहन नहीं देने, सिंचाई परियोजनाओं को उच्च प्राथमिकता पर नहीं रखने एवं अधिग्रहण के कारण विस्थापितो को विधि सम्मत उचित प्रतिकर, पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन से वंचित करने जैसे विषयों के लिए 30 दिसंबर को जयपुर में अन्नदाता हुंकार रैली में प्रदेश के किसान जयपुर के 22 गोदाम के पास वाले मैदान में जूटेंगे । इसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। इस रैली का नेतृत्व किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट करेंगे । यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक एवं किसान महापंचायत के युवा प्रदेश महामंत्री पिंटू यादव एडवोकेट ने दी ।
- Advertisement -
























































