- Advertisement -
टोंक( लोक टुडे संवाददाता ) सरकार के गांव की बावजूद प्रदेश में बजरी माफिया के हौसले बुलंद है ।बजरी माफिया के लोग सरकारी कर्मचारियों पर भी हमला करने से नहीं चूकते। ताजा मामला टोंक का है, जहां एक बजरी से भरे ट्रैक्टर को रोकने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी में सवार कांस्टेबल खुशीराम बैरवा गंभीर रूप से घायल हो गया।

कांस्टेबल को स्थानीय पुलिस ने सआदत अस्पताल में भर्ती कराया है ।डिप्टी राजेश विद्यार्थी भी अस्पताल पहुंचे। घायल कांस्टेबल को जयपुर रैफर किया गया है। बजरी से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली को रोकने की कोशिश करते समय यह हादसा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल ट्रैक्टर चालक फरार है।
- Advertisement -














































