
करौली। मंडरायल (महेंद्र पाल संवाददाता) खबर खबर रोधई गाँव से है जहां गांव में मगरमच्छ घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर रेस्क्यू कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मगरमच्छ का रेस्क्यू पर चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ा। आपको बता दें कि मनोरी धोबी के घर में मगरमच्छ घुस गया था जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता को दी। महेंद्र गुप्ता ने कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू का सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली ।