Home rajasthan महिलाओं ने सामाजिक जागरूकता रैली निकाली, पौधे रोपण का लिया संकल्प

महिलाओं ने सामाजिक जागरूकता रैली निकाली, पौधे रोपण का लिया संकल्प

0


बड़ौदा मेव । (रामबाबू शर्मा संवाददाता )बड़ौदा मेव
कस्बे के समीपवर्ती गांव खेड़ली चंद्रावत में लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक की क्रान्ति महिला मंच द्वारा संचालित दीपक सभा की महिलाओं ने मासिक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें ग्राम अधिकार समिति की बैठक की गई और योजनाओं की जानकारी दी गई। सुरेश नन्दभा ने बताया पर्यावरण संरक्षण व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सामाजिक कुप्रथा – बाल विवाह, मृत्यु भोज, महिला हिंसा आदि को रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता रैली निकालकर समाज में संदेश दिया। जिसमें ग्राम अधिकार समिति सदस्यों, ग्राम अधिकर सखी कल्ली, अनारदा, मंच मैनेजर कमलेश ने रैली का संचालन किया जिसमें इब्तिदा व मंच से क्षेत्रीय समन्वयक विष्णु सैन, विजय सिंह, सविता , संगीता ,100 महिलाओं ने भाग लिया ओर पौधा रोपण कार्य को लेकर संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version