डा. अम्बेडकर अधिवक्ता संस्था ने मनाई अंबेडकर जयंती

0
73
- Advertisement -

जयपुर। देश के प्रथम कानून मंत्री, बौद्धिसत्व एवं भारत रत्न से सम्मानित डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 133वीं जयंति के उपलक्ष में आगुन्तकों के लिये डा. अम्बेडकर अधिवक्ता संस्था राजस्थान के द्वारा अम्बेडकर / हाईकोर्ट सर्किल पर स्टॉल लगाकर मिल्क शेक एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई । साथ ही केक काट कर गरीबों के मसीहा बाबा साहब का जन्मोत्सव मनाया गया । कार्यकारिणी एवं संस्था से जुडे सैकडों अधिवक्तागणों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की गयी।

अध्यक्ष हितेश राही ने बताया कि इस उपलक्ष में जयपुर शहर क्रागेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की गयी एवं आगुन्तकों को मिल्क शेक पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

उक्त कार्यक्रम में समस्त कार्यकारिणी एवं अधिवक्ता महावीर र्जीदल, मनोज उमरवाल, हंसराज कुमार, महेन्द्र सोकरिया, अरूण जाटावत, राकेश वर्मा, महेन्द्र गेहलोत, अनिल कुमार बैरवा, सुरेन्द्र कुमार, वेद प्रकाश, महेन्द्र रांगेरा, केदार महावर, मनोज कुमार वर्मा, मनोज पिंगोलिया, महेन्द्र चौहान, कृष्णा कुमारी जाटव, महेन्द्र कुमार बुनकर, राम प्रसाद जाटव, रमेश चन्द्र जाजौरिया, राम स्वरूप बैरवा, दिनेश वर्मा आदि सकडों अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here