- Advertisement -

जयपुर। हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा कई बोर्डों का गठन किया गया है। शिल्प माटी कला बोर्ड का नाम परिवर्तन कर श्रीयादे माटी कला बोर्ड किया गया है। श्रीयादे माटिकाला बोर्ड के उपाध्यक्ष के पद पर पप्पू लाल प्रजापति को नियुक्त किया गया है। पप्पू लाल प्रजापति ने आज पदभार ग्रहण किया और सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने पप्पू लाल प्रजापति को माला व सापा पहनकर बधाई दी। पप्पू लाल ने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उसे वह समाज का ज्यादा से ज्यादा उद्धार करने की कोशिश करेंगे।
- Advertisement -

















































