बारिश से तबाह किसानों ने की मुआवजे की मांग

0
87
- Advertisement -

सुमेरपुर। विधानसभा की पाली तहसील व सुमेरपुर तहसील के ग्रामों में पिछले तीन दिनों से हुई बेमौसम बारिश ने भारी तबाही कर किसानों की फ़सले चौपट कर दी, खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह ख़राब हो गई है। केंद्रीय बालश्रम बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिशुपाल सिंह निम्बाडा सुमेरपुर क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र के गांव का दौरा कर पीड़ित किसानों से मिले एवम् हालात का जायज़ा लिया। निम्बाडा ने बताया की उन्होंने ज़िला कलक्टर व उच्चाधीकारियों से बात कर कहा कि बे मौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए संबंधित अधिकारियों व बीमा कंपनियों को निर्देशित करे की तत्काल जायजा लेकर कार्यवाही करे जिससे किसानों को शीघ्र मुआवजा मिल सके जिस पर ज़िला कलेक्टर ने निर्देश देकर तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here