Home latest दो  बूंद जिंदगी की, डग ब्लाक में पल्स पोलियो अभियान , 153...

दो  बूंद जिंदगी की, डग ब्लाक में पल्स पोलियो अभियान , 153 बूथों पर 27394 नौनिहाल ने गटकी दवा 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

डग, झालावाड़ से सुनील निगम

झालावाड़ जिले के डग ब्लाक मे पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत ब्लाक क्षेत्र में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की ‘दो बूंद जिंदगी की’ दवा पिलाई गई। अभियान के लिए क्षेत्र में 153 बूथ स्थापित किए गए थे जहां 27430 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

27394 बच्चो ने गटकी दवा 

डग ब्लाक बीसीएमओ डॉ. राजकुमार वाघेला ने बताया कि रविवार सुबह से ही बूथ केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अभियान शुरू की जो आज तीसरे दिन समाप्त हुआ ।क्षेत्र मे एएनएम, आशा सहयोगिनीयो सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवाएं देते हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।

डग ब्लाक बीसीएमओ ने चौमहला रेल्वे स्टेशन पर आकर बच्चो को दवा पिलाई

उन्होंने बताया कि रविवार से ही बूथ केंद्रों पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है, जबकि सोमवार और मंगलवार को छूटे हुए बच्चों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पहुंचाई ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे।

अभियान के दौरान अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग अपने नौनिहालों को बूथ केंद्रों पर लेकर पहुंचे और बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाई। दवा पिलाने के बाद बच्चों की अंगुली पर पहचान का निशान भी लगाया गया।

यह अभियान क्षेत्र की सीएचसी, पीएचसी, सब सेंटर, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड मे चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version