लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 18 नवंबर को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी: जितेंद्र गोठवाल
राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क, जयपुर। (रूपनारायण सांवरिया)
भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने जानकारी दी कि “सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती” के उपलक्ष्य में 18 नवंबर 2025 को भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ करेंगे।
गोठवाल ने बताया कि बंसल जी कार्यकर्ताओं को सरदार @ 150वीं यूनिटी मार्च पदयात्रा से संबंधित दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
देशभर से निकाली जाएगी चार प्रवाह यात्राएँ
गोठवाल ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा देशभर के अलग-अलग जिलों से चार प्रवाह यात्राएँ निकाली जाएँगी।
-
गंगा प्रवाह—22 नवंबर को नई दिल्ली से शुभारंभ होगी, जिसे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रवाना करेंगे।
-
यमुना प्रवाह—26 नवंबर को जयपुर से शुरू होगी।
-
नर्मदा प्रवाह—नागपुर से
-
गोदावरी प्रवाह—मुंबई से रवाना होगी।
ये सभी यात्राएँ विभिन्न राज्यों से होकर गुजरात के केवडिया में पहुंचेंगी।
जयपुर से केवड़िया तक पहुंचेगी यमुना प्रवाह यात्रा
यमुना प्रवाह जयपुर से रवाना होकर पुष्कर, जैतारण, जोधपुर, पाली, माउंट आबू होते हुए गुजरात में प्रवेश करेगी। वहां दो दिवसीय पैदल मार्च के बाद यह यात्रा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया में संपन्न होगी।
सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित यह व्यापक कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने वाली महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।














































